केन्द्र सरकार ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। भारतीय उच्चायोग के सदस्यों को लेकर एक और उड़ान के आज पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले, उत्तरी ईरान से लाए गए 110 भारतीय छात्र नई दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि सरकार को ईरान से निकासी के लिए 350 से अधिक भारतीयों के अनुरोध प्राप्त हुए हैं।
हमारी गर्वमेंट पूरी कोशिश करेगी कि जितने भी हमारे देश के लोग हैं, ईरान में उन सबको सेफली ले आने का बहुत बड़ी जिम्मेदारी है उसको हम लोग पूरा करेंगे। आज भी ये एक प्लेन जा रहा है फिर से तुर्कमेनिस्तान वहां से अपने इंडियन नेशनल्स को लाने के लिए। और जैसे-जैसे हमारे ये नम्बर और रिक्वेस्ट आया करेगी हम लोग यहां से चार्टड फ्लाइड भेजा करेंगे, अपने नेशनल्स को वापस लाने के लिए। हम लोगों के पास करीब 350 से अधिक रिक्वेस्ट आ गई हैं।
ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत ने ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु की शुरूआत की है।
इस बीच, इस्राइल और ईरान का संघर्ष और तेज हो गया है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…