बिज़नेस

DPIIT ने देश भर में स्टार्टअप, नवोन्मेषकों और उद्यमियों को समर्थन देने के लिए एक अग्रणी एयर कंडीशनिंग कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 24 मार्च, 2026 देश के विनिर्माण और नवाचार इकोसिस्‍टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश भर में स्टार्टअप, नवोन्मेषकों और उद्यमियों को समर्थन देने के लिए एक अग्रणी एयर कंडीशनिंग कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस सहयोग का उद्देश्य एचवीएसी प्रौद्योगिकियों, डिजिटल समाधानों, उन्नत विनिर्माण प्रक्रियाओं और आपूर्ति श्रृंखला नवाचार जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे उत्पाद स्टार्टअप्स के विकास को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य संरचित उद्योग सहभागिता के माध्यम से स्टार्टअप्स को बढ़ावा और उद्योग-प्रासंगिक समाधान विकसित करने में सक्षम बनाना है।

इस पहल के अंतर्गत स्टार्टअप्स को उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं और परीक्षण सुविधाओं सहित बुनियादी ढांचागत सहायता, प्रायोगिक अवसर और बाजार संपर्क उपलब्ध कराए जाएंगे। यह साझेदारी स्टार्टअप्स को उत्पाद सत्यापन, प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट (पीओसी) विकास और उद्योग मूल्य श्रृंखलाओं में एकीकरण जैसे प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी सहायता करेगी।

डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने बताया कि यह सहयोग विनिर्माण क्षेत्र में उद्योग-प्रेरित नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह की साझेदारियां स्टार्टअप्स को वास्तविक दुनिया की समस्याओं से जुड़ने और ठोस परिणामों के साथ समाधानों को बड़े पैमाने पर लागू करने में सक्षम बनाती हैं।

इस सहयोग के अंतर्गत डीपीआईआईटी ब्लू स्टार लिमिटेड के साथ मिलकर भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज के अंतर्गत नवाचार चुनौतियों के आयोजन की संभावनाओं का पता लगाएगा, साथ ही एचवीएसी, डिजिटल प्रौद्योगिकियों और विनिर्माण क्षेत्रों पर केंद्रित लक्षित हैकाथॉन का आयोजन करेगा। स्टार्टअप्स को संरचित प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे, जिनमें से चयनित संस्थाओं को पायलट तैनाती और आगे की सहभागिता के लिए विचार किया जाएगा।

इस सहयोग से स्टार्टअप्स को परीक्षण सुविधाओं, अनुसंधान एवं विकास अवसंरचना और तकनीकी सहायता के साथ-साथ संरचित मार्गदर्शन कार्यक्रमों और आवधिक सहभागिता सत्रों तक पहुंच प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी ताकि नवाचारों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जा सके।

डीपीआईआईटी के उप सचिव टीएलके सिंह और ब्लू स्टार लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी थियागराजन ने दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

6 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

7 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

8 घंटे ago