भारत

सरकार ने स्टार्टअप के लिए पूंजी जुटाने हेतु ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 की अधिसूचना जारी की

सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 (स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0) की अधिसूचना जारी की है, जिसका उद्देश्य देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए उद्यम और विकास पूंजी जुटाना है।

स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0; स्टार्टअप्स के लिए फंड ऑफ फंड्स (एफएफएस 1.0) के मजबूत प्रदर्शन पर आधारित है, जो 2016 में स्टार्टअप इंडिया कार्य योजना के तहत शुरू किया गया था ताकि वित्तपोषण की कमी को पूरा किया जा सके और स्टार्टअप्स के लिए घरेलू पूंजी को उत्प्रेरित किया जा सके।

स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0 के पास 16वीं और 17वीं वित्त आयोग की अवधि के दौरान पात्र वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) की प्रतिबद्धताओं के लिए कुल 10,000 करोड़ रुपये की धनराशि होगी।

स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0 के तहत निवेश उन वैकल्पिक निवेश कोष पर केंद्रित होंगे जो प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का समर्थन करते हैं, जिनमें गहन प्रौद्योगिकी (डीप टेक) स्टार्टअप्स, छोटे एआईएफ द्वारा समर्थित प्रारंभिक विकास चरण के स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी-संचालित और नवाचार आधारित निर्माण स्टार्टअप्स तथा क्षेत्र या चरण से स्वतंत्र स्टार्टअप शामिल हैं।

स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0 एआईएफ के लिए एक संरचित चयन प्रक्रिया का पालन करेगा, जिसमें स्टार्टअप इकोसिस्टम के अनुभवी लोगों से बने उद्यम पूंजी निवेश समिति (वीसीआईसी) द्वारा स्क्रीनिंग शामिल होगी। इस योजना में मजबूत निगरानी और निरीक्षण तंत्र शामिल हैं तथा योजना के कार्यान्वयन और प्रदर्शन की निगरानी के लिए एक अधिकार प्राप्त समिति (ईसी) भी गठित की जाएगी। इसमें एक व्यापक रूपरेखा के तहत उचित शासन सुरक्षा के साथ सरकार और संस्थागत निवेशकों द्वारा सह-निवेश के प्रावधान भी शामिल किए गए हैं।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) वीसीआई की संरचना और संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी करेगा।

उम्मीद है कि स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0, भारत के नवाचार-प्रेरित विकास एजेंडा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन स्टार्टअप्स का समर्थन करेगा, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी प्रौद्योगिकियां, उत्पाद, और समाधान तैयार करते हैं। यह योजना भारत की आर्थिक दृढ़ता को मजबूत करने, विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने, उच्च गुणवत्ता वाली नौकरियों का सृजन करने और भारत को एक वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने में योगदान देगी।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) अधिसूचना की तारीख से योजना के कार्यान्वयन एजेंसी (आईए) के रूप में योजना के संचालन की शुरुआत करेगा । इसके अलावा, प्रस्तावित योजना को लागू करने के लिए एक अन्य घरेलू कार्यान्वयन एजेंसी का भी चयन किया जाएगा।

स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0, केंद्रीय सरकार द्वारा ‘स्टार्टअप’ के रूप में मान्यता प्राप्त संस्थाओं में निवेश करने के लिए सेबी-पंजीकृत वैकल्पिक निवेश कोषों (एआईएफ) की निधि में योगदान देगा।

विकसित भारत @ 2047 की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप, यह कोष उद्यमियों को सशक्त बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की पूरी संभावनाओं को सामने लाने के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है।

Editor

Recent Posts

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…

4 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव को प्रभावित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…

4 घंटे ago

सरकार ने निम्‍न गुणवत्‍ता वाली दवाओं का निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…

4 घंटे ago

CCI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…

5 घंटे ago

CCI ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…

5 घंटे ago

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…

5 घंटे ago