बिज़नेस

DPIIT ने देश में स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय और गैर-वित्तीय सहायता बढ़ाने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने संपूर्ण देश में स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय और गैर-वित्तीय सहायता बढ़ाने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य एक व्यापक ढांचा तैयार करना है जो स्टार्टअप्स को अनुकूलित बैंकिंग समाधान, ऋण और वित्तपोषण के अवसरों, डिजिटल और भुगतान अवसंरचना तथा क्षमता निर्माण कार्यक्रमों तक पहुंच प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। यह साझेदारी एक नवाचार-प्रधान अर्थव्यवस्था को पोषित करने और भारत को एक वैश्विक स्टार्टअप केंद्र बनाने की दिशा में तेज़ी लाने के लिए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग की प्रतिबद्धता को पुष्ट करती है।

इस समझौते के अंतर्गत कोटक महिंद्रा बैंक डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के लिए समर्पित पेशकशों की एक श्रृंखला का विस्तार करेगा, जिसमें शून्य-शेष चालू खाते, कार्यशील पूंजी और सावधि ऋण, एपीआई-आधारित बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म, डिजिटल भुगतान समाधान और विशिष्ट स्टार्टअप कार्ड शामिल हैं। बैंक मेंटरशिप, निवेश सलाह, इनक्यूबेशन सहायता और नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म तक पहुंच की सुविधा भी प्रदान करेगा, जिससे स्टार्टअप्स को विचार से लेकर विस्तार तक प्रगति करने में मदद मिलेगी।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के संयुक्त सचिव संजीव ने इस अवसर पर कहा कि यह साझेदारी एक जीवंत और समावेशी नवाचार इको-सिस्टम बनाने के लिए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है जो स्टार्टअप्स को उनकी यात्रा के हर चरण में सशक्त बनाता है। नीति, उद्योग और वित्त को एकीकृत करके, हमारा लक्ष्य उद्यमशीलता की महत्वाकांक्षा और स्थायी प्रभाव के बीच की कड़ी को मज़बूत करना है, और यह सुनिश्चित करना है कि देश के नवप्रवर्तकों के पास वैश्विक स्तर पर विकास के लिए सही साधन हों।

कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यह सहयोग अनुकूलित वित्तीय समाधानों, मेंटरशिप कार्यक्रमों और नेटवर्क तक पहुंच के माध्यम से स्टार्टअप समुदाय के साथ अधिक जुड़ाव की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे संस्थापकों को अपने उद्यमों को प्रभावी ढंग से बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

यह पहल बैंकिंग सेवाओं, परामर्श, तकनीकी सक्षमता, वित्तपोषण पहुंच और बाज़ार संपर्कों को शामिल करते हुए एक गतिशील सहायता प्रणाली प्रदान करेगी। इसे स्टार्टअप्स को उनकी यात्रा के हर चरण में—शुरुआती विचार से लेकर बाज़ार विस्तार तक—सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

कोटक की वित्तीय विशेषज्ञता और उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के नीतिगत नेतृत्व को मिलाकर, यह साझेदारी देश को आत्मनिर्भर, नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने में तेजी लाएगी।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (NGMA) में तक्षणम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए),…

10 मिनट ago

सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की संख्या 103 हुई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज घोषणा की कि सुखना…

12 मिनट ago

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

15 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

15 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

16 घंटे ago