बिज़नेस

DPIIT ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए प्राइमस पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने भारत के स्टार्टअप और नवाचार इको-सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में सहयोग बढ़ाने के लिए प्राइमस पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी का उद्देश्य संरचित क्षमता निर्माण हस्तक्षेप, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, बाजार पहुंच पहल, नीति जागरूकता अभियान और प्रौद्योगिकी एकीकरण की सुविधा के जरिये शुरूआती चरण और विकास चरण के उत्पाद स्टार्टअप के लिए समर्थन बढ़ाना है।

इस अवसर पर बोलते हुए डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा, “यह सहयोग रचनात्मकता, प्रौद्योगिकी और उद्यम पर आधारित एक नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए डीपीआईआईटी की प्रतिबद्धता को दोहराता है। भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम आज वैश्विक परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा है। नीति, उद्योग और नवाचार के बीच संबंधों को मज़बूत करके हमारा लक्ष्य ऐसे रास्ते बनाना है जो स्टार्टअप्स को सतत विकास, रोज़गार सृजन और भारत को एक वैश्विक नवाचार शक्ति के रूप में उभरने में सक्षम बनाएं।”

प्राइमस पार्टनर्स के सह-संस्थापक और अध्यक्ष दविंदर संधू ने कहा कि डीपीआईआईटी के साथ साझेदारी, मार्गदर्शन, ज्ञान साझाकरण और उद्योग संबंधों के जरिये स्टार्टअप समुदाय के साथ संरचित जुड़ाव को सुगम बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें देश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले एक मज़बूत वातावरण के निर्माण में योगदान देंगी।

यह समझौता ज्ञापन भारत के स्टार्टअप इको-सिस्टम को मजबूत करने, नवाचार, आत्मनिर्भरता और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-नेतृत्व वाली भागीदारी को सक्षम करने पर डीपीआईआईटी के फोकस को और मजबूत करता है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

5 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

5 घंटे ago