वायरल न्यूज़

DPIIT ने कूलिंग और स्मार्ट उपकरण प्रौद्योगिकियों में उद्योग-स्टार्ट-अप सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वोल्टास लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कूलिंग और स्मार्ट उपकरण तंत्र में उद्योग-स्टार्टअप सहयोग को बढ़ावा देने के लिए टाटा एंटरप्राइज की वोल्टास लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस सहयोग का मकसद हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी), उन्नत नियंत्रण प्रणाली, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग आधारित निदान, आईओटी-सक्षम स्मार्ट उपकरण और विनिर्माण एवं सेवा संचालन में डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहे स्टार्टअप्स को शामिल करना है।

इस पहल के तहत, डीपीआईआईटी और वोल्टास लिमिटेड के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया पहल, भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज के तहत नवाचार चुनौतियों का आयोजन करने और उद्योग जगतसे जुड़ी समस्याओं पर केंद्रित हैकथॉन आयोजित करने पर विचार करेगी।

इस अवसर पर डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि यह सहयोग सरकार के उन प्रयासों के अनुरूप है, जिनका मकसद उद्योग और स्टार्टअप्स के बीच, विशेष रूप से उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों में, अधिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साझेदारियाँ स्टार्टअप्स को उद्योग जगत की ज़रुरतों के मुताबिक समाधान विकसित करने और उनका परीक्षण करने के अवसर प्रदान कर सकती हैं।

इस साझेदारी के तहत, डीपीआईआईटी स्टार्टअप इंडिया पहल के ज़रिए वोल्टास लिमिटेड के साथ मिलकर, उद्योग जगत की उभरती ज़रुरतों के मुताबिक स्टार्टअप्स की पहचान करेगा। चयनित स्टार्टअप्स को उत्पाद विकास में सहयोग के लिए मेंटरशिप, तकनीकी मार्गदर्शन, परीक्षण अवसंरचना तक पहुँच और बाज़ार संपर्क के अवसर मिल सकते हैं।

ऊर्जा-कुशल शीतलन प्रणाली, वायु गुणवत्ता निगरानी और फिल्ट्रेशन तकनीकें, उन्नत इन्वर्टर नियंत्रण, पूर्वानुमानित रखरखाव समाधान, रेफ्रिजरेंट सुरक्षा प्रणाली और स्थापना तथा सर्विसिंग के लिए डिजिटल उपकरण जैसे क्षेत्र प्रमुख फोकस में हो सकते हैं।

चयनित स्टार्टअप, उत्पाद सत्यापन और प्रौद्योगिकी एकीकरण के लिए वोल्टास इंजीनियरिंग टीमों के साथ संरचित प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट (पीओसी) कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं। यह सहयोग वोल्टास के सेवा नेटवर्क के ज़रिए फील्ड परीक्षणों को भी सरल बना सकता है, जिससे समाधानों के परीक्षण और परिष्करण में मदद मिलेगी।

दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में डीपीआईआईटी के निदेशक डॉ. सुमीत कुमार जरंगल और वोल्टास लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मुकुंदन मेनन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने उपभोक्ता शिकायतों के बाद स्विगी इंस्टामार्ट को नौ नोटिस जारी किए

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली लौट आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की सफल यात्रा के बाद…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर दुख जताया है…

3 घंटे ago

वियतनाम सरकार ने स्पीडबोट दुर्घटना की जांच के आदेश दिए, दुर्घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुन ने फु क्वोक द्वीप के पास स्पीडबोट हादसे की…

4 घंटे ago

अमरीका ने IRGC के होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हमले के बाद ईरान पर नए हमले शुरू किए, ईरान ने जलमार्ग को अगली सूचना तक किया बंद

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हमले…

4 घंटे ago

इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

फीफा फुटबॉल विश्‍वकप में इंग्‍लैंड ने आज तडके फलोरिडा में नॉर्वे को 2-1 से हराकर…

4 घंटे ago