बिज़नेस

DPIIT-Startup इंडिया ने मोबिलिटी, फिनटेक और उभरते तकनीकी क्षेत्रों में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ बनाने के लिए कारदेखो ग्रुप के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के स्टार्टअप इंडिया ने मोबिलिटी, फिनटेक, इंश्योरटेक और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को और सुदृढ़ बनाने के लिए ऑटोटेक और फाइनेंस सॉल्यूशन प्लेटफॉर्म, कारदेखो ग्रुप के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

सहयोग के तहत, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग और कारदेखो समूह रणनीतिक मार्गदर्शन, बाज़ार पहुंच, तकनीकी ढांचे और धनराशि प्राप्‍त करने के अवसर प्रदान कर डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के विकास को गति देंगे। स्टार्टअप्स को कारदेखो के विभिन्‍न प्लेटफार्मों—कारदेखो, इंश्योरेंसदेखो, रुपीवाई, बाइकदेखो, जिगव्हील्स, पावरड्रिफ्ट, रेव, कॉलेजदेखो, क्रैक-ईडी और अन्य कंपनियों की सहायता मिलेगी, जिससे सहयोग और ग्राहकों तक पहुंच बनाने के नए मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

यह साझेदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटो-टेक, वित्त और संवहनीयता जैसे क्षेत्रों में उद्यमशीलता  बढ़ाने के लिए भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज के तहत नवोन्‍मेष चुनौतियों की मेजबानी की संभावनाओं पर भी विचार करेगी। स्टार्टअप्स को गिरनार विजन फंड द्वारा क्षेत्र-विशिष्ट मार्गदर्शन और सह-निवेश के अवसरों के लिए कारदेखो के नेतृत्व नेटवर्क की सहायता मिलेगी। संस्थापकों और स्टार्टअप टीमों में उद्यमशीलता और तकनीकी क्षमता निर्माण के लिए कारदेखो ब्रांडों के सहयोग से कौशल विकास पहल भी आरंभ की जाएगी।

इस अवसर पर डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि अग्रणी कॉर्पोरेट्स  विशेषज्ञता को भारतीय स्टार्टअप्स की नवोन्‍मेष क्षमता से जोड़ने से गतिशीलता, वित्त और संवहनीयता के प्रभावी समाधान सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि कारदेखो के साथ साझेदारी से देश भर में सहयोग, क्षमता निर्माण और बाजार पहुंच के अवसर मिलेंगे।

कारदेखो ग्रुप के सह-संस्थापक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमित जैन ने कहा कि कंपनी भारत के सबसे आशाजनक स्टार्टअप्स के साथ मिलकर काम करने और लाखों लोगों के जीवन में प्रभाव डालने वाले नवोत्‍पाद को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डीपीआईआईटी के साथ साझेदारी और स्टार्टअप इंडिया प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने से कारदेखो-मोबिलिटी, फिनटेक और अन्य क्षेत्रों में उभरते उद्यमियों को दिशानिर्देशन, धनराशि और बाज़ार पहुंच प्रदान करने में सक्षम होगा।

समझौता ज्ञापन पर डीपीआईआईटी के निदेशक डॉ. सुमीत जारंगल और कारदेखो समूह के सह-संस्थापक और  मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमित जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए।

Editor

Recent Posts

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

28 सेकंड ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

3 मिनट ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

7 मिनट ago

अमेरिका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का गठन किया

अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…

14 मिनट ago

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

15 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

15 घंटे ago