विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत गजा शांति योजना का समर्थन करता है और आशन्वित है कि इससे एक स्थायी तथा सतत समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने नई दिल्ली में इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत और इस्राइल आतंकवाद की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का आतंकवाद के सभी प्रारूपों और गतिविधियों को कतई बर्दाश्त न करने का वैश्विक दृष्टिकोण सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना आवश्यक है।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत तथा इस्राइल के बीच एक रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देश कठिन समय में भी विश्वासपूर्ण संबंधों के साथ खड़े हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…