भारत

निर्वाचन आयोग ने नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की

निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. अभियान का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। इसमें लगभग 51 करोड़ मतदाताओं वाले नौ राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश शामिल है।

मतदाता सूचियों का व्यापक पुनरीक्षण 7 फरवरी, 2026 को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त होगा। यह एस.आई.आर. का दूसरा चरण है, इससे पहले बिहार में इसे लागू किया गया था। नए चरण में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल होंगे। आज से शुरू हुआ एस.आई.आर. का गणना चरण 4 दिसंबर तक चलेगा। प्रारूप मतदाता सूची 9 दिसंबर को जारी होगी। इसके बाद 7 फरवरी, 2026 को अंतिम प्रकाशन होगा।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, एस.आई.आर. का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अवैध प्रवासियों सहित अपात्र नामों को हटाते समय कोई भी पात्र नागरिक सूची से न छूट जाए। इस प्रक्रिया में मतदाताओं के जन्‍म स्‍थान की जांच करना शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि इससे अपात्र नागरिकों विशेष रूप से बांग्‍लादेश और म्‍यांमा के अवैध प्रवासियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

नाबार्ड द्वारा विकसित आरएसवीसी-अमृत प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 15 अगस्त 2025 को,…

5 घंटे ago

भारत सरकार का दूरसंचार विभाग 17 से 21 अगस्त तक पुणे में ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक का आयोजन करेगा

भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत, दूरसंचार विभाग पुणे में 17 से 21…

6 घंटे ago

अहीसा डिजिटल इनोवेशन्स ने स्वदेशी VEGA माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग करके निर्मित ब्रॉडबैंड चिप ‘वि‍हान’ के साथ सिलिकॉन चिप निर्माण में प्रथम चरण की सफलता हासिल की

सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एक महत्वपूर्ण वैल्यू ड्राइवर है। यह कुल वैल्यू…

6 घंटे ago

इंडोनेशिया के पूर्वी तट पर आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में बीस लोगों की मौत

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र के पास आज सवेरे आए 7 दशमलव 7 तीव्रता के भूकंप…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को एआई कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के…

7 घंटे ago