भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा- भारत पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास जारी रखेगा

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमला, जम्‍मू-कश्‍मीर की पर्यटन अर्थव्‍यवस्‍था को नुकसान पहुंचाने और धर्म के आधार पर भेदभाव लाने के लिए जानबूझकर कराया गया। चीन के तियानजिन में कल शाम शंघाई सहयोग संगठन परिषद को संबोध‍ित करते हुए उन्होंने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति अपनाने का आह्वान किया।

चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद में डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने पुरजोर तरीके से पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इसकी साजिश और वित्‍त पोषण करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना जरूरी है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को न्‍याय के कठघरे में लाने का प्रयास जारी रखेगा।

अंतरराष्ट्रीय प्रणाली में मौजूदा अव्‍यवस्‍था का उल्‍लेख करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि आर्थिक अस्थिरता बढ़ती जा रही है। उन्‍होंने कहा कि भारत ने स्‍टार्टअप और नवाचार से लेकर पारंपरिक औषधि‍ तथा डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षेत्र में कई पहल किये हैं। उन्‍होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन में समन्‍वय बढाने के लिए अधिक व्‍यापार, निवेश और आदान-प्रदान जरूरी है। उन्‍होंने अंतर्राष्‍ट्रीय उत्‍तर दक्षिण परिवहन गलियारा परियोजना को सशक्‍त किए जाने पर भी जोर दिया।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

7 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

7 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

7 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

12 घंटे ago