अंतर्राष्ट्रीय

रूस ने अमेरिका की शत प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी खारिज की; कहा – अतिरिक्त प्रतिबंधों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने रूस और उसके सहयोगियों पर एक सौ प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प की धमकी खारिज कर दी है। उन्होंने कहा कि उनका देश अतिरिक्त प्रतिबंधों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के बाद सर्गेई लावरोफ ने कहा कि रूस पहले से ही कडे़ प्रतिबंधों का सामना कर रहा है और नए प्रतिबंधों की चुनौतियों से भी निपट लेगा।

रूस के विदेश मंत्री की यह टिप्पणी, राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान के बाद आयी है कि अगर रूस 50 दिन के अंदर यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर सहमत नहीं होता है, तो उस पर एक सौ प्रतिशत अतिरिक्‍त शुल्क लगाया जायेगा। रूस की एक समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि अमरीका ने पहले भी यूक्रेन के साथ समझौते के लिए 24 घंटे और सौ दिन की समय-सीमा तय की थी। सर्गेई लावरोव ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के ईरान के वैध अधिकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Editor

Recent Posts

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

2 मिनट ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

12 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

15 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

16 घंटे ago