खेल

डॉ. मनसुख मांडविया ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की

केंद्रीय युवा कार्यक्रम मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आज नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित करके राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। यह कार्यक्रम खेल के इस महान खिलाड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि थी, जिनकी विरासत आज भी देश भर के एथलीटों को प्रेरित करती है।

श्रद्धांजलि देने के बाद, डॉ. मांडविया और खडसे फिटनेस और खेल के संदेश को बढ़ावा देने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे। एक उत्साही सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने अपना संदेश दोहराया और सभी नागरिकों से राष्ट्रीय खेल दिवस पर कम से कम एक घंटा आउटडोर खेलों के लिए समर्पित करने का आग्रह किया, जो देशभर में खेल और शारीरिक फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने की व्यापक पहल का परिचायक है।

डॉ. मांडविया ने कहा, “हमें 2047 में अपनी आजादी के 100 साल पूरे होने पर अपने देश को ‘विकसित भारत’ बनाना है।” उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘जो खेलेंगे, वो खिलेंगे’ की परिकल्पना के अनुरूप, हम सभी को खेलों को सक्रिय रूप से अपनाना चाहिए। विश्व के सबसे युवा देशों में से एक के रूप में, खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना हमारी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।”

शारीरिक गतिविधि के पर्यावरणीय लाभों पर जोर देते हुए, डॉ. मांडविया ने व्यायाम के एक स्थायी रूप साइकिल चलाने की पैरवी की। उन्होंने नागरिकों को स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों कारणों से साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, “साइकिल चलाना न केवल सबसे अच्छा व्यायाम है, बल्कि छोटी दूरी के लिए परिवहन का एक पर्यावरण-अनुकूल तरीका भी है। यह ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के खिलाफ एक शक्तिशाली उपकरण है। साइकिल चलाना प्रदूषण का सबसे अच्छा समाधान है।”

यह उत्सव दिनभर जारी रहा और दोनों मंत्रियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के अधिकारियों के साथ एक जोरदार रस्साकशी तथा एक दोस्ताना फुटबॉल मैच में भाग लिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने दिन के थीम सक्रिय भागीदारी और खेल भावना को रेखांकित किया।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित यह कार्यक्रम एक जीवंत प्रदर्शन था, जिसमें इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी। सामूहिक उत्साह के प्रदर्शन में, साई के लगभग 700 कर्मचारियों ने खेल आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। गतिविधियों की विविधता में प्रतिस्पर्धी मैच और मनोरंजक खेल शामिल थे, जो नियमित शारीरिक गतिविधि और खेलों से जुड़ाव के महत्व को उजागर करते थे।

Editor

Recent Posts

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

4 घंटे ago

एशियन गेम्स 2026 का समापन आज, भारत की ध्वजवाहक निशानेबाज होंगी नीरू धांडा

एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…

4 घंटे ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…

4 घंटे ago

पाकिस्तान से जारी अवैध घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी तलब

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

1 दिन ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

1 दिन ago