भारत

DRDO ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को हाई-एल्टीट्यूड सस्टेनेंस टेक्नोलॉजी हस्तांतरित की

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के तहत एक अग्रणी प्रयोगशाला, डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड अलाइड साइंसेज (डीआईपीएएस) ने 21 सितंबर, 2024 को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) को जम्मू स्थित पीजीसीआईएल के क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित एक उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यशाला के दौरान महत्वपूर्ण अत्यधिक ऊंचाई पर निर्वाह से संबंधित प्रौद्योगिकियां (हाई-एल्टीट्यूड सस्टेनेंस टेक्नोलॉजी) सौंपीं। यह कार्यशाला लद्दाख में 5000 मेगावाट क्षमता वाली पैंग-कैथल हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) परियोजना के हिस्से के रूप में कर्मचारियों को अत्यधिक ऊंचाई पर कार्य संचालन के लिए तैयार करने के लिए आयोजित की गई थी।

15,760 फीट की ऊंचाई पर स्थित पैंग-कैथल एचवीडीसी परियोजना, लद्दाख क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा और भारत के राष्ट्रीय ग्रिड में सौर ऊर्जा के व्यापक एकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डीआईपीएएस द्वारा हस्तांतरित प्रौद्योगिकियां इस परियोजना के दौरान पीजीसीआईएल को अपने कार्यबल को अत्यधिक ऊंचाई पर निर्वाह में समर्थ करने में सहायक होंगी।

इससे पहले, डीआरडीओ ने अत्यधिक ऊंचाई पर प्रेरण और निर्वाह से संबंधित तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के लिए पीजीसीआईएल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। डीआईपीएएस, जो अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों से संबंधित अनुसंधान में अपने अग्रणी कार्य के लिए जाना जाता है, ने पहले हिमालय क्षेत्र में भारतीय सेना के लिए अनुकूलन प्रोटोकॉल तैयार किया है। इस प्रयोगशाला ने अत्यधिक ऊंचाई वाली स्थितियों के लिए समाधानों की एक श्रृंखला विकसित की है, जिसमें पोषण संबंधी राशन स्केल, सुरक्षात्मक कपड़े, गैर-पारंपरिक ऊर्जा-आधारित आश्रय और ठंड की वजह से होने वाले घाव के रोकथाम की क्रीम शामिल हैं।

डीआईपीएएस के निदेशक डॉ. राजीव वार्ष्णेय ने पैंग-कैथल एचवीडीसी परियोजना के पीजीसीआईएल के मुख्य महाप्रबंधक श्री अमित शर्मा (प्रभारी) के साथ प्रेरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यशाला में डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक और पीजीसीआईएल के अधिकारी उपस्थित थे।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना में पीजीसीआईएल के साथ सहयोग करने के लिए डीआईपीएएस की टीम को बधाई दी।

Editor

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…

10 घंटे ago

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

14 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

14 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

14 घंटे ago