भारत

वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह अगले वायु सेना प्रमुख नियुक्त

सरकार ने वर्तमान में वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में सेवारत एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम को एयर चीफ मार्शल के रैंक पर अगला वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह 30 सितंबर, 2024 की दोपहर से अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे । वर्तमान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी 30 सितंबर, 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

27 अक्टूबर 1964 को जन्मे एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को दिसंबर 1984 में भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट स्ट्रीम में तैनात किया गया था। अपनी लगभग 40 वर्ष की लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान, उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ, अनुदेशात्मक और विदेशी नियुक्तियों के दौरान सेवाएं प्रदान की हैं।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के पूर्व छात्र, एयर ऑफीसर योग्य उड़ान प्रशिक्षक और प्रायोगिक टेस्ट पायलट हैं, जिन्हें विभिन्न प्रकार के फिक्स्ड और रोटरी विंग विमानों पर 5,000 घंटे से अधिक उड़ान भरने का अनुभव है।

अपने करियर के दौरान ऑफीसर ने एक ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और एक फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाली है। टेस्ट पायलट के रूप में, उन्होंने मास्को, रूस में मिग-29 अपग्रेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व किया। वह नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर (फ्लाइट टेस्ट) भी रहे और उन्हें हल्के लड़ाकू विमान तेजस की उड़ान परीक्षण का दायित्व सौंपा गया था। उन्होंने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में एयर डिफेंस कमांडर और पूर्वी वायु कमान में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभालने से पहले, वह मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

4 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

4 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

4 घंटे ago