भारत

DRI और भारतीय तटरक्षक बल ने मालदीव जा रहे एक जहाज से 33 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम चरस का तेल जब्त किया; तीन गिरफ्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के साथ एक संयुक्त अभियान में 7 मार्च 2025 को मालदीव की ओर जाने वाले एक टग-बार्ज जहाज से 33 करोड़ रुपये मूल्य का 29.954 किलोग्राम चरस का तेल जब्त किया ।

डीआरआई अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर तूतीकोरिन के पुराने बंदरगाह से रवाना हुए एक जहाज को पत्थरों से लदे एक जहाज को खींचते हुए देखा। पता चला कि तूतीकोरिन में स्थित एक गिरोह ने जहाज के चालक दल के एक सदस्य की सहायता से मालदीव की यात्रा के दौरान बीच समुद्र में ही भारी मात्रा में चरस के तेल को जहाज पर लाद दिया था।

डीआरआई के आदेश पर, भारतीय तटरक्षक बल ने 5 मार्च, 2025 को कन्याकुमारी तट के पास समुद्र में जहाज को रोक लिया और 7 मार्च, 2025 तक उसे तूतीकोरिन न्यू पोर्ट पर वापस ले आया।

इस बीच, जहाज पर मादक पदार्थ रखने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, गिरोह के साथ जहाज के स्थान के बारे में जानकारी साझा करने में शामिल चालक दल के सदस्य को भी जहाज के बंदरगाह पर आने के बाद आगे की जांच के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।

जहाज की तलाशी लेने पर दो बैग बरामद हुए जिनमें 29 प्लास्टिक के पैकेट थे जिन पर खाद्य पदार्थों का विवरण छपा हुआ था। पैकेटों की जांच की गई और पाया गया कि उनमें ‘काले रंग का तरल पेस्ट जैसा पदार्थ’ था जिसे फील्ड टेस्ट किट से जांचने पर ‘चरस का तेल’ पाया गया।

कुल मिलाकर 29 पैकेट में 29.954 किलोग्राम चरस का तेल बरामद किया गया जिसकी कीमत अवैध अंतरराष्ट्रीय बाजार में 32.94 करोड़ रुपये है इसे एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 08.03.2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Editor

Recent Posts

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा महानिदेशालय…

5 घंटे ago

ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर माह के लिए इस वर्ष सितंबर के तेल उत्पादन कोटा को यथावत रखने का फैसला किया

तेज उत्‍पादन देशों के समूह ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर के लिए इस वर्ष…

6 घंटे ago

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब…

6 घंटे ago

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट होने की खबर

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने…

6 घंटे ago

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया

सीबीआई ने 6 हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के सरगना और मुख्य…

6 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है।…

6 घंटे ago