राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिची स्थित वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ समन्वित अभियान में त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत में 45 जीवित सरीसृपों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने 26 अक्टूबर 2026 को कोलंबो होते हुए बैंकॉक से आ रहे दो भारतीय यात्रियों को रोका। उनके सामान की जांच करने पर 27 खाद्य पैकेटों में बेहोश अवस्था में छिपाए गए जीवित वन्यजीव बरामद हुए।
बरामद सरीसृपों में 23 कॉर्न स्नेक, 16 बॉल पायथन, 5 अर्जेंटीना ब्लैक एंड व्हाइट टेगु और 1 स्नो व्हाइट इगुआना शामिल थे। इन सरीसृपों को जब्त कर लिया गया है और दोनों यात्रियों को त्रिची स्थित एआईयू द्वारा सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। यात्रियों के सामान की जांच के दौरान वन्यजीव बरामद किए गए और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए त्रिची स्थित एआईयू को सौंप दिए गए।
इस सफल कार्रवाई से वन्यजीवों की तस्करी से निपटने के लिए डीआरआई की प्रतिबद्धता रेखांकित होती है। इसके तहत खुफिया जानकारी के आधार पर प्रवर्तन कार्रवाई और सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय के माध्यम से देश में वन्यजीवों की अवैध आवाजाही को रोका जाता है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी) नेट दिसंबर…
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बंदूक के छर्रे लगने से…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अवैध व्यापार के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए…
मेक्सिको और भारत ने वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (पीटीए) पर बातचीत के लिए कार्य क्षेत्र संबंधी…
इस्राएल में संसदीय चुनाव में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। चुनावी परिणाम के चलते…
मौसम विभाग ने बताया है कि भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब आज तड़के आंध्र प्रदेश और…