भारत

डीआरआई अधिकारियों ने चेन्नई में 18.2 करोड़ रुपये की कीमत की 92 लाख से अधिक अवैध रूप से तस्करी की गई विदेशी सिगरेट जब्त कीं

अवैध तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़े ऑपरेशन के अंतर्गत, 23.06.2025 को लगभग 18.2 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी मूल की 92.1 लाख सिगरेट जब्त कीं।

एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कि “बाथरूम और सैनिटरी फिटिंग” की आड़ में विदेशी मूल की सिगरेट की तस्करी दुबई से भारत में की जा रही है, डीआरआई, चेन्नई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने जे-माताडी एफटीडब्ल्यूजेड को जाने वाले एक कंटेनर को पकड़ा।

विस्तृत जांच से पता चला कि उक्त कंटेनर में गलत माल घोषित किया गया था और इसमें घोषित माल के बजाय ‘मैनचेस्टर यूनाइटेड किंगडम’, ‘मैनचेस्टर यूनाइटेड किंगडम स्पेशल एडिशन’ और ‘मैक आइस सुपरस्लिम्स कूल ब्लास्ट’ जैसे विभिन्न ब्रांडों की विदेशी मूल की 92.1 लाख सिगरेट थीं। सिगरेट की कुल कीमत 18.2 करोड़ रुपये (लगभग) है। इसके अतिरिक्त, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए), 2003 के अनुसार पैकेजिंग और लेबलिंग के नियमों का अनुपालन नहीं किया गया है, जिसमें वैधानिक स्वास्थ्य चेतावनियों की अनुपस्थिति भी शामिल है। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रतिबंधित सामान को जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

पिछले साल ही डीआरआई ने चेन्नई के बंदरगाहों के जरिए तस्करी करके लाई जा रही विदेशी और कुल 4.4 करोड़ नकली सिगरेट जब्त की हैं। जब्त की गई इन सिगरेटों की कीमत 79.67 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

28 मिनट ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

50 मिनट ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

56 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

1 घंटा ago

भारत ने पहली बार बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की

भारत, नई दिल्‍ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…

1 घंटा ago

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

1 घंटा ago