भारत

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) डॉ. अमित तेलंग और कनाडा के राष्ट्रीय रक्षा विभाग में सहायक उप मंत्री (नीति) स्कॉट मिलर ने की।

इस संवाद में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी रक्षा नीतियों एवं रणनीतिक दृष्टिकोणों पर विचार साझा किए। इस दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही रक्षा औद्योगिक सहयोग, सैन्य एवं तकनीकी सहभागिता तथा रक्षा अनुसंधान और विकास का आपसी जुड़ाव के महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में उल्लेख किया गया। इन सभी मुद्दों को भविष्य हेतु भारत-कनाडा रक्षा सहयोग की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।

इस संवाद के माध्यम से दोनों देशों ने रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को और विस्तार देने की दिशा में नेतृत्व स्तर पर अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसे 2 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री श्री मार्क कार्नी द्वारा जारी संयुक्त बयान में भी व्यक्त किया गया था।

दोनों पक्षों ने रक्षा साझेदारी को व्यापक और सशक्त बनाने के लिए ठोस परिणाम हासिल करने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी आपसी विचार साझा किए गए। दोनों देश द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श और प्रस्तावों पर आगे की कार्य योजना हेतु लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

Editor

Recent Posts

NSE वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…

12 घंटे ago

DRI ने भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 19 किलोग्राम से अधिक हाथी दांत जब्त किए; चार व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…

13 घंटे ago

भारत की स्वदेशी एआई क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में इंडिया एआई मिशन समर्थित ‘चैरियट-1’ फाउंडेशन मॉडल्स का शुभारंभ

भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

16 घंटे ago

संविधान दिवस आज, 1949 में भारत के संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है यह दिन

आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…

20 घंटे ago

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 देशों से होने वाले आयात पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…

20 घंटे ago