भारत

डीआरआई के अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर पटाखों की संदिग्ध आयात खेप को जब्त किया

खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में, डीआरआई के अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर पटाखों की संदिग्ध आयात खेप को जब्त किया और जांच करने पर पाया कि उसमें “बोतल और वॉलपेपर” नामक घोषित वस्तुओं की आड़ में पटाखे छिपाए गए थे।

विस्तार से की गई जांच में लगभग 10,000 किलोग्राम वजन के 19,800 पटाखे (जिन्हें 288 गैटलिंग के नाम से जाना जाता है) बरामद किए गए, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है। घोषित माल वाली पहली तीन पंक्तियों को छोड़कर, कंटेनर मुख्य रूप से पटाखों से भरा हुआ पाया गया। घोषित किए गए कवर कार्गो सहित पटाखों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया।

विदेशी व्यापार नीति के अंतर्गत पटाखों का आयात ‘प्रतिबंधित’ है और इसके लिए डीजीएफटी से वैध प्राधिकरण और विस्फोटक नियम, 2008 के तहत पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से आवश्यक लाइसेंस की जरूरत होती है।

जांच के दौरान, उक्त माल की गुप्त रूप से निकासी की योजना बनाने और प्रयास करने वाले गिरोह के प्रमुख सदस्य को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

यह अभियान वाणिज्यिक कार्गो चैनलों के जरिए प्रतिबंधित वस्तुओं की गलत घोषणा और गुप्त आयात का पता लगाने पर डीआरआई के निरंतर ध्यान को रेखांकित करता है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

1 घंटा ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

1 घंटा ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

1 घंटा ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

1 घंटा ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

1 घंटा ago