भारत

DRI ने लगभग 6.6 किग्रा. विदेशी सोना ज़ब्त किया; सरगना समेत 11 लोग गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित सोना तस्‍करी पर निरंतर कार्रवाई करते हुए, पूरे भारत में फैले सोना तस्‍करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है और लगभग 10.36 करोड़ रुपये कीमत का 6.61 किग्रा. विदेशी तस्‍करी वाला सोना ज़ब्त किया है।

यह सिंडिकेट कूरियर नेटवर्क के माध्‍यम से काम करता था और पिछले नौ महीनों में कूरियर चैनलों के माध्‍यम से 475 करोड़ रुपये का 318 किग्रा. तस्‍करी वाला सोना ट्रांसपोर्ट कर चुका था। एक मास्टरमाइंड समेत ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पश्चिम बंगाल और असम में भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्‍यम से विदेशी सोने की नियमित तस्‍करी और फिर कूरियर खेप के माध्‍यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके आवागमन के बारे में विशिष्‍ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई ने 23-24 सितम्‍बर, 2026 को एक समन्वित मल्टी-सिटी अभियान चलाया। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और गुवाहाटी में एक साथ इंटरसेप्शन और सर्च किए गए।

अभियान के दौरान, गुवाहाटी और कोलकाता से मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में डिलीवरी के लिए बुक किए गए तस्‍करी वाले सोने से भरे कूरियर खेप को इंटरसेप्ट किया गया। कंसाइनमेंट पाने वालों में से सात को पकड़ा गया, जबकि कोलकाता में कंसाइनर/शिपर के ठिकानों पर एक साथ तलाशी लेने पर तीन और लोगों को पकड़ा गया। त्‍वरित अनुवर्ती कार्रवाई में तस्‍करी वाला सोना भेजने और डिलीवरी करने वाले मास्टरमाइंड में से एक को भी मुंबई में पकड़ लिया गया।

जांच में पता चला कि सिंडिकेट तस्‍करी वाले सोने को कई छोटे कूरियर खेपों में बांट रहा था, ताकि उसे गुवाहाटी और कोलकाता से मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में अलग-अलग लोगों तक पहुंचाया जा सके और घरेलू बाजारों में बेचा जा सके। कंसाइनर/शिपर और पाने वाले कागजी लोग/व्यक्ति निकले, जिनके पास सोने के लेन-देन से संबंधित कोई वैध दस्‍तावेज नहीं था। इससे पता चलता है कि तस्‍करी वाले सोने को छिपाने और बांटने के लिए जानबूझकर कूरियर नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था।

इंटरसेप्‍ट किए गए कंसाइनमेंट से कुल 6.61 किग्रा.विदेशी सोना बार के रूप में बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 10.36 करोड़ रुपये है। इसे सीमा शुल्‍क अधिनियम, 1962 के संबंधित नियमों के तहत ज़ब्त कर लिया गया। इस गिरोह से जुड़े ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्‍लेखनीय बात यह है कि दस्‍तावेजी साक्ष्‍यों की आरंभिक जांच से पता चला है कि सिंडिकेट का काम बहुत बड़ा है। इस कैलेंडर वर्ष के मात्र नौ महीनों में, लगभग 318 किग्रा. तस्‍करी किया हुआ सोना, जिसकी कीमत लगभग 475 करोड़ रुपये है, उसी कूरियर-आधारित नेटवर्क के ज़रिए पहले ही ट्रांसपोर्ट और डिलीवर किया जा चुका था। आगे की जांच चल रही है।

यह अभियान आपूर्ति श्रृंखला के हर चरण में संगठित सोना-तस्‍करी नेटवर्क को रोकने पर डीआरआई के निरंतर फोकस को प्रदर्शित करता है। इसमें पूरे देश में तस्‍करी किए गए सोने को वितरित करने के लिए गैर-पारंपरिक लॉजिस्टिक्स और कूरियर चैनल का इस्तेमाल भी शामिल है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट…

1 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में रबी अभियान 2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में शुरू हुए दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय…

4 मिनट ago

भारतीय सशस्त्र बलों का 60 सदस्यीय दल भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘कज़िंद’ के नौवें संस्करण में भाग लेने के लिए रवाना

भारतीय सशस्त्र बलों का 60 सदस्यीय दल भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'कज़िंद' के नौवें संस्करण…

10 मिनट ago

ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर ने पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत ऑटोमोटिव परीक्षण क्षमताओं को बढ़ाया

भारी उद्योग मंत्रालय के राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्ड के अंतर्गत चेन्नई के ओरगडम स्थित ग्लोबल ऑटोमोटिव…

14 मिनट ago

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

7 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

7 घंटे ago