भारत

भारतीय सशस्त्र बलों का 60 सदस्यीय दल भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘कज़िंद’ के नौवें संस्करण में भाग लेने के लिए रवाना

भारतीय सशस्त्र बलों का 60 सदस्यीय दल भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘कज़िंद’ के नौवें संस्करण में भाग लेने के लिए आज कजाकिस्तान में ओस्केमेन के लिए रवाना हो गया। यह युद्धाभ्यास 28 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। भारतीय दल में मुख्य रूप से गढ़वाल राइफल्स की एक बटालियन के जवान, अन्य सैन्य बलों के जवान और भारतीय वायु सेना के जवान शामिल हैं। कजाकिस्तान सशस्त्र बल भी लगभग उतनी ही संख्या में अपना दल भेजेगा, जिसमें मुख्य रूप से थल सेना के जवान होंगे।

इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य अंतर-संचालनीयता को बढ़ाना और संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत एक उप-पारंपरिक वातावरण में संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों बलों की संयुक्त क्षमता को मजबूत करना है।

कज़िंद-2026 का मुख्य उद्देश्य अर्ध-शहरी और पर्वतीय क्षेत्रों में संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाना है। इसमें संयुक्त योजना और क्रियान्वयन, हवाई गतिशीलता और मानवरहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) तथा आतंकवाद-रोधी क्षमताओं के एकीकृत उपयोग पर विशेष बल दिया जाएगा। भाग लेने वाले दल आतंकवादी गतिविधियों के संयुक्त जवाब, छापे, खोज और विनाश अभियान, घेराबंदी और तलाशी अभियान, हेलीपैड और लैंडिंग स्थलों की सुरक्षा तथा विशेष हेलीकॉप्टर आधारित अभियानों आदि में एक साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

इस युद्धाभ्यास में समन्वित योजना और क्रियान्वयन को सुगम बनाने के लिए एक संयुक्त कमान चौकी और एक खुफिया एवं निगरानी केंद्र की स्थापना भी शामिल होगी। प्रशिक्षण का समापन एक व्यापक सत्यापन अभ्यास के साथ होगा, जिसमें दोनों टुकड़ियां एक नकली आतंकवादी खतरे के विरुद्ध पूर्वाभ्यास की गई रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं को संयुक्त रूप से लागू करेंगी।

युद्धाभ्यास कज़िंद-2026 दोनों पक्षों को एक-दूसरे के परिचालन अनुभव से लाभ उठाने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही पेशेवर संबंधों, आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करेगा। यह युद्धाभ्यास भारत और कजाकिस्तान के बीच सैन्य सहयोग को और गहरा करेगा तथा क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सामूहिक सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगा।

Editor

Recent Posts

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सेंसेक्स में करीब एक हजार अंकों की गिरावट; निफ्टी भी 299 अंक गिरा

कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच घरेलू शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में…

4 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट…

8 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में रबी अभियान 2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में शुरू हुए दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय…

11 मिनट ago

DRI ने लगभग 6.6 किग्रा. विदेशी सोना ज़ब्त किया; सरगना समेत 11 लोग गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित सोना तस्‍करी पर निरंतर कार्रवाई करते हुए, पूरे भारत…

19 मिनट ago

ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर ने पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत ऑटोमोटिव परीक्षण क्षमताओं को बढ़ाया

भारी उद्योग मंत्रालय के राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्ड के अंतर्गत चेन्नई के ओरगडम स्थित ग्लोबल ऑटोमोटिव…

21 मिनट ago

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

7 घंटे ago