भारत

DRI ने पूर्वोत्तर में दो अभियानों में करीब 23.5 करोड़ रुपये की हेरोइन और मेथमफेटामाइन जब्त की; चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर कार्रवाई के अंतर्गत राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 19 बीएन असम राइफल्स की सहायता से 21.5.2025 को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर मणिपुर के नोनी में एक ट्रक के निचले हिस्से में से 569 ग्राम हेरोइन और 1,039 ग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों के पैकेट जब्त किए।

एक अन्य अभियान में, डीआरआई ने असम राइफल्स वित्तीय सूचना एकक, सिलचर की सहायता से 22.05.2025 को असम के हैलाकांडी जिले के एलोइचेरा में एक ट्रक के बेडलोड फ्लोर में से 2,640.53 ग्राम हेरोइन के पैकेट जब्त किए।

एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के अंतर्गत जब्त की गई इन प्रतिबंधित दवाओं की कीमत अंतर्राष्ट्रीय ग्रे ड्रग मार्केट में लगभग 23.5 करोड़ रुपये है। इस मामले में चार व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

राजस्व आसूचना निदेशालय ने इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में 173 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा, मेथमफेटामाइन की गोलियां और हेरोइन जैसे प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए हैं तथा 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

5 मिनट ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

9 मिनट ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

12 मिनट ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

19 मिनट ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

21 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

25 मिनट ago