भारत

महाराष्ट्र में जारी वर्षा से कई क्षेत्र प्रभावित, मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया

महाराष्ट्र में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में आज सुबह से मौसम साफ है हालांकि कई हिस्सों में बारिश जारी है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के चार जिलों, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापूर और सांगली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। सिंधुदुर्ग जिले में आज सुबह से तेज बारिश जारी है। धुले जिले में आज सुबह भारी बारिश हुई। अकोला जिले में घरों, फलों के बागों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। रायगढ़ जिले के महाड में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF की एक टीम पहुंच गई है।

आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में जलगांव, धुले और सिंधुदुर्ग में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है, जबकि नंदुरबार, नाशिक, छत्रपती संभाजीनगर और कोल्हापूर में इस अवधि के दौरान गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

इस बीच, महाराष्ट्र में लगातार वर्षा से आठ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मृतकों के परिवारों को तत्काल अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये हैं। इस बीच, राज्‍य में मॉनसून की स्थिति अब भी गंभीर है।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

4 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

4 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

4 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

4 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

4 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

5 घंटे ago