भारत

उत्तर प्रदेश में लगातार वर्षा से कई नदियों का जलस्‍तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया

उत्तर प्रदेश में लगातार वर्षा से कई नदियों का जलस्‍तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। राज्य में सतरह जिलों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

उत्तर प्रदेश के 17 जिलों की 40 तहसीलें, 694 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे करीब एक लाख सोलह हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। प्रभावित आबादी की सहायता के लिए 14 एनडीआरएफ टीमों, 15 एसडीआरएफ टीमों और 48 पीएसी टीमों को तैनात करके राहत प्रयासों को तेज कर दिया गया है। 11 सौ 93 बाढ़ चौकियाँ स्थिति पर नज़र रख रही हैं और 25 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुँचाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं और जरूरी निर्देश दे रहे हैं।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

5 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

16 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

16 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

18 घंटे ago