बिज़नेस

भारत 2024 में विश्‍व के पांचवें सबसे बड़े विमानन बाजार के रूप में उभरा

भारत विश्‍व के पांचवें सबसे बड़े विमानन बाजार के रूप में उभरा है। यहां पिछले वर्ष लगभग 21 करोड़ दस लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की और मुंबई – दिल्‍ली सबसे व्‍यस्‍त रूट के हवाई अड्डे रहे। 2024 में विश्‍व वायु परिवहन के बारे में अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा परिवहन संघ ने यह आकड़े जारी किये।

आंकडों के अनुसार पिछले वर्ष भारत में हवाई यात्रा करने वालों की संख्‍या में, वर्ष 2023 की तुलना में, 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस दृष्टि से भारत, जापान से भी आगे रहा, जहां 20 करोड़ 50 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की। अमरीका 87 करोड़ 60 लाख यात्रियों के साथ विश्‍व का सबसे बड़ा विमानन बाजार रहा। चीन 74 करोड़ 10 लाख यात्रियों के साथ दूसरे स्‍थान पर और ब्रिटेन 26 करोड़ दस लाख यात्रियों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहा जबकि, स्पेन 24 करोड़ 10 लाख यात्रियों के साथ चौथे स्थान पर रहा। इस संख्‍या में अंतर्राष्‍ट्रीय और घरेलू, दोनों विमान यात्रा करने वाले सभी यात्री शामिल हैं। दस सबसे व्‍यस्‍त रूट के हवाई अड्डों में मुंबई-दिल्‍ली रूट, सातवें स्‍थान पर रहा जहां से पिछले वर्ष उनसठ लाख लोगों ने हवाई यात्रा की। विश्‍व के व्‍यस्‍ततम हवाई अड्डों में सबसे आगे दक्ष‍िण कोरिया का जेजू- सोल रूट रहा, जहां से पिछले वर्ष 1 करोड़ 32 लाख लोगों ने यात्रा की।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

3 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

4 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

4 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

4 घंटे ago