भारत

चक्रवात रेमल के कारण असम और मिजोरम में तेज बारिश और भूस्खलन से 12 लोगों की मृत्‍यु, पश्चिम बंगाल में छह लोगों की मृत्‍यु

चक्रवाती तूफान रेमाल के कारण असम में मूसलाधार बारिश और तेज हवाऐं चल रही हैं। चिरांग, गोआलपाडा, बक्‍सा, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकंडी और करीमगंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। धुबरी, दक्षिण सालमारा, बोंगाईगांव, बजाली, तुमुलपुर, बारपेटा, नलबाडी, मोरीगांव, नौगांव, होजाई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलो में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं चक्रवाती तूफान से मिजोरम में आज सुबह आइजॉल से करीब चार किलोमीटर दूर ह्लिमेन में भूस्खलन के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। चक्रवात रेमल के कारण कल रात से भारी बारिश और तेज़ हवाएं चल रही हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बचाव कार्य जोरों पर है।

मिजोरम में लगातार बारिश ने तबाही मचाई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्‍थानों पर भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से सडको को नुकसान पहुंचा हैं। राजधानी आइजॉल शहर में दुकानें बंद हैं और सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों पर नहीं चल रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने आपदा राहत कोष के लिए 15 करोड़ रुपये की घोषणा की है। राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।

वहीं, पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है। इस बीच, 24 परगना, कोलकाता और आसपास के जिलों में बारिश तथा तेज हवाएं रुक गई हैं। तूफान के प्रभाव से दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों के तटीय इलाकों में एक बड़ा हिस्सा पानी में डूबा हुआ है।

भारतीय तटरक्षक बल ने गंभीर चक्रवाती तूफान से उत्पन्न स्थिति से सफलतापूर्वक निपटने के लिए केंद्रीय और राज्य स्‍तरीय एजेंसियों के साथ बेहतरीन तालमेल किया `है। यह चक्रवाती तूफान 22 मई को कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में उत्पन्न हुआ था और पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश के तटों पर पहुंचने से पहले गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया था।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

10 घंटे ago