प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर आरक्षण के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति के लिए भारत के संविधान की मूल भावना का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को यह बताना चाहते हैं कि विपक्ष उन्हें धोखा दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह इस समुदाय के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ेंगे।
देश में अब जो टेंडर होंगे। उस टेंडर में भी वे माइनॉरिटी के लिए आरक्षण करेंगे। मतलब यह हुआ कि आज मान लीजिए कोई कहीं पर बहुत बड़ा महत्वपूर्ण ब्रिज बन रहा है। कौन ब्रिज बनाएगा? उसमें कंपटीशन होती है। कंपटीशन में जो निकलता है उसको टेंडर मिलता है। ये कहते नहीं ये सब बाद में। अब मुझे बताइये अगर इसी प्रकार से सिर्फ धर्म के आधार पर कोटा दे देंगे। वह ब्रिज बनेगा लोग मारे जाएंगे। तो कौन जिम्मेदार होगा क्या वोट बैंक के लिए आप आने वाली पीडियों को भी तबाह करना चाहते हैं।
भारत ने बगदाद में 17 और 18 अक्तूबर को हुई इस्लामिक सहयोग संगठन-ओआईसी के विदेश…
भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से संचालित बिजली उत्पादन की क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम,…
देश में आज महाअष्टमी और महानवमी मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी आज…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्पन्न सुरक्षा नाकामियों पर…