भारत

उत्तराखण्ड के कुमाऊं क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण जलभराव और घरों में पानी भरने से सामान्य जन जीवन प्रभावित

उत्तराखण्ड के कुमाऊं क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण जलभराव और घरों में पानी भरने से सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है। चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में देर रात भारी बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में जलभराव हुआ, जिससे बाद कईं प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में ठहराया जा रहा है।

चम्पावत जिले की पूर्णागिरी तहसील में 150 से अधिक परिवारों को राज्य आपदा मोचन बल और पुलिस बल ने स्थानीय प्रशासन की मदद से सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया है। वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा और सितारगंज तहसील में 25 से अधिक स्थानों में जलभराव हुआ है। एन.डी.आर.एफ के 98 सदस्यों सहित एस.डी.आर.एफ, पुलिस, जल पुलिस दल और तहसील प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं।

एन.डी.आर.एफ ने गिलहरी चकरपुर गांव में करीब 150 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। उधर, पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढोतरी दर्ज की गई है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और उनसे हुए भूस्खलन के कारण 100 से अधिक सड़क मार्गों पर यातायात अवरूद्ध है। सभी मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर सहित चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

सभी जिलों के जिलाधिकारी थे। कहा गया है कि अभी हमें इस समय में जो सबसे जरूरी है सबकी जान-माल की सुरक्षा करना और उसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भी जो भी हमारे विभाग आपदा के समय में काम करते हैं, सभी विभागों को तत्‍काल मौके में जाने के लिए कहा है अधिकारियों को भी मौके पर जाने के लिए कहा है। किसी तरह से लोगों को वहां पर जो है फंस गए हैं उनको सुरक्षित स्‍थानों पर पहंचाए।

इस बीच, मौसम विभाग ने चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

3 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

3 घंटे ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

3 घंटे ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago