पंजाब में मौजूदा मानसून के दौरान अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण लोगों को उमस और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल ऑरेज और येलो अलर्ट जारी करते हुए बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
राज्य में इस बार मानसून के सीजन में 118 दशमलव 5 मिलीमीटर औसत वर्षा की तुलना में अभी तक करीब 44 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गयी हैI मालवा क्षेत्र में केवल 37 मिलीमीटर वर्षा ही हुई है जो कि औसत वर्षा से लगभग 74 फीसदी कम हैI फतेहगढ़ साहिब जिले में औसत वर्षा 75, मोहाली में 71, फिरोजपुर में 70, मोगा में 63 और फरीदकोट जिले में 57 प्रतिशत कम दर्ज की गई हैI राज्य में वर्षा न होने का असर विभिन्न बांधों पर भी देखा जा रहा है जहां कि जलस्तर औसत के मुकाबले कम हैI
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…
भारत ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सैन्य समाधान नहीं बल्कि कूटनीति को…
इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपनी नई पीढ़ी के…
पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु.…
पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…