राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बुधवार शाम बारिश होने के कारण जलभराव हो गया और कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मध्य, उत्तर और पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया जिससे शहर में यातायात प्रभावित रहा।
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले एक से दो घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।”
आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने अनुमान है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…