यूट्यूब शॉर्ट्स ने एक लाख करोड़ ‘व्यूज’ का आंकड़ा पार कर लिया है। यूट्यूब के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नील मोहन ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए भारतीय कंटेंट (सामग्री) निर्माताओं के वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला।
यूट्यूब शॉर्ट्स 60 सेकंड का वीडियो प्रारूप है। साल, 2020 में भारत में ही इसकी वैश्विक शुरुआत की गई थी। यहां यूट्यूब ब्रॉडकास्ट-2024 कार्यक्रम में मोहन ने कहा कि यूट्यूब ऐसा मंच बन गया है, जहां लोग अपनी कहानी बता सकते हैं।
उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिएटर स्थानीय रुझानों से प्रेरित होकर वीडियो बना रहे हैं जो वैश्विक संस्कृति को परिभाषित करते हैं। यूट्यूब भारत में पहुंच और देखने के समय के मामले में नंबर एक है। …और हमने अभी-अभी एक बहुत बड़ा मील का पत्थर पार किया है।
सबसे पहले भारत में पेश किए ‘शॉर्ट्स’ के एक लाख करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं।” उन्होंने कहा कि यूट्यूब भारत में कनेक्टेड टीवी (सीटीवी) पर सबसे अधिक स्ट्रीम की जाने वाली श्रृंखला है, तथा पिछले तीन वर्षों में इसके दर्शकों की संख्या में चार गुना बढ़ी है।
केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…
लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…