त्रिपुरा में, चक्रवाती तूफान रेमाल के प्रभाव से आज रात से बारिश शुरू होने की आशंका है जो 29 मई तक जारी रह सकती है। गरज के साथ बिजली चमकने और 50 से 60 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दक्षिण ढलाई, खोवाई और त्रिपुरा के पश्चिम जिलों के कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टरों को एहतियाती उपाय करने के परामर्श जारी किए गए है। राज्य और जिला स्तरों पर आपातकालीन कार्रवाई केन्द्र चौबीसों घंटे कार्य कर रहे हैं।
राज्य के अधिकारियों ने अगले दो दिनों 27 और 28 मई को स्कूल, शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाडी केन्द्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है। विमान, ट्रेन और यातायात के अन्य साधन रद्द होने की स्थिति में परिवहन विभाग को रेलवे, हवाई अड्डा प्राधिकरण और सडक परिवहन के साथ समन्वय करके लोगों को सूचित करने की सलाह दी गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को दक्षिण त्रिपुरा और गोमती जिलों के शांतिरबाजार में एक टीम को तैयार रखने को कहा गया है। राज्य आपदा मोचन बल की एक टीम किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार रहेगी। खाद्य विभाग को भोजन और आवश्यक आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। मछुआरों को 28 मई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
कोलकाता से आने वाली सभी उडानें 27 मई की सुबह तक रद्द रहेगी, लेकिन दिल्ली, बेंगलूरू और गुवाहाटी से आने वाली सभी उडानें सामान्य रूप से चल रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन किया। सभा…
भारत और कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं।…
कनाडा ने अमरीका की 600 से ज़्यादा चीजों पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्क लगाया…
अमरीका और ईरान के बीच लगातार हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव तेज़ी से…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले गुलजार सिंह…