बांग्लादेश में चक्रवात रेमाल को देखते हुए लगभग आठ लाख लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया है। आधिकारिक सूत्रों ने ढाका में बताया है कि देश के तटीय क्षेत्र में 4000 चक्रवात आश्रय स्थलों से लोगों को निकालने के लिए वालंटियर तैनात किये गये हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान रेमाल बांग्लादेश के उत्तर और इसके आसपास पश्चिम बंगाल के तटों के बीच सागर द्वीप तथा बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम के निकट खेपुपाडा के बीच आज मध्य रात्रि तक टकरा सकता है। इस तूफान के कारण हवा की गति 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। हवा की यह गति 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के टकराने की प्रक्रिया की शुरूआत अगले दो से तीन घंटे के दौरान हो सकती है। बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के ऊपर बाहरी बादल छाए रहने के कारण तेज वर्षा होने की संभावना बढ रही है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…