भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में आज दुर्गा नवमी मनाई जा रही है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज दुर्गा नवमी मनाई जा रही है। दुर्गा नवमी जिसे महा नवमी भी कहा जाता है नवरात्र उत्सव के नौवें और अंतिम दिन के रूप में मनाई जाती है। आज भक्त देवी दुर्गा के नौवें और अंतिम स्वरूप, माँ सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। पश्चिम बंगाल में पूरे उत्‍साह से महानवमी पूजा की जा रही है।

आज सुबह पांच बजकर चालीस मिनट पर पूजा और अनुष्‍ठान शुरू हो गए। भक्‍त मंदिरों और अपने घरों में श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आज के विशेष अनुष्‍ठानों में से एक कन्‍या पूजन है, जहां छोटी कन्‍याओं को देवी के जीवित स्‍वरूप के रूप में सम्‍मानित किया जाता है। वातावरण भजनों, मंत्रों और प्रसाद की सुगंध से भरा हुआ है, जिससे एक आध्‍यात्मिक वातावरण बन रहा है। पश्चिम बंगाल विशेष रूप से कोलकाता में दिव्‍य वातावरण दिख रहा है। शहर रोशनी और सजे हुए पंडालों से जगमगा रहा है, जबकि सड़कों पर ढाक की पारंपरिक ध्‍वनि गूंज रही है। कल महा अष्‍टमी के भव्‍य उत्‍सव के बाद भी, भक्ति प्रबल बनी हुई है। बारिश के बावजूद, लोग बड़ी संख्‍या में पुष्‍पांजलि के लिए आए हैं और अष्‍टमी से नवमी तक के संक्रमण काल में मां दुर्गा को 108 कमल पुष्‍पों और दीपों से अर्पित की जाने वाली पवित्र शोंधी पूजा में भाग लिया।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

5 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

5 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

15 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

15 घंटे ago