पहलगाम हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। अमरीका के विदेशी एजेंट पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत जारी दस्तावेज़ों से यह बात उजागर हुई है। पाकिस्तान ने अमरीका से मदद की गुहार लगाई और बदले में अधिक निवेश, विशेष पहुंच और महत्वपूर्ण खनिज देने की बात कही। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी राजनयिकों और रक्षा अधिकारियों ने कई अमरीकी अधिकारियों, मध्यस्थों और अमरीका की मीडिया से ईमेल, फोन कॉल और व्यक्तिगत मुलाकातों के ज़रिए 50 से अधिक बार संपर्क किया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर, शुरू किया था। 6 और 7 मई की रात को, भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे गुटों से जुड़े प्रशिक्षण शिविर, लॉन्च पैड, कमांड सेंटर और लॉजिस्टिक्स हब सहित कई आतंकी बुनियादी ढांचे के ठिकानों को नष्ट कर दिया था।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…