प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान से बात की और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति नहयान ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा दोहराई, जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक अवसंरचना को नुकसान पहुंचा। प्रधानमंत्री और यूएई के राष्ट्रपति ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा: “मेरे भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, महामहिम शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। संयुक्त अरब अमीरात पर हुए सभी हमलों की भारतने फिर से कड़ी निंदा दोहराई, जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक अवसंरचना को नुकसान पहुंचा। हमने हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की। हम क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है।…
देश में इस वर्ष अक्तूबर के दौरान सकल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह में…
केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज केद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केद्रीय मंत्री एच. डी.…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान…
एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना…