विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर एक दिन की यात्रा पर आज कुवैत पहुंच गए हैं। कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल – याहया ने उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्री डॉ जयशंकर एक दिन की यात्रा पर आज कुवैत पहुंचे। यहां वे भारत-कुवैत द्विपक्षीय संबंधों के विषय में चर्चा करेंगे। एस जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की। उनकी यह यात्रा दोनों देशों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और कांसुलर मामलों के साथ-साथ लोगों के आपसी संबंधों सहित अपने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने का अवसर भी प्रदान करेंगी। इसके अतिरिक्त, वे क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे। डॉ जयशंकर की बैठकों के दौरान गाजा की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। कुवैत ने हाल ही में गाजा में युद्ध विराम की पहल का समर्थन किया है।
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…