अंतर्राष्ट्रीय

थाइलैंड के राजा महा वाजीरालोंगकोर्न ने पेतोंगतार्न शिनावात्रा को देश की प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया

थाइलैंड के राजा महा वाजीरालोंगकोर्न ने पेतोंगतार्न शिनावात्रा को देश की प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के महासचिव अरफात सुकानन ने आज सुबह एक कार्यक्रम में शिनावात्रा को प्रधानमंत्री नियुक्‍त करने की घोषणा की। उन्‍हें इस महीने की 16 तारीख को संसद में बहुमत मिला था।

थाइलैंड के राजा की पुष्टि के बाद 37 वर्षीय पेतोंगतार्न शिनावात्रा देश की सबसे युवा और दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। वे स्रेथा थाविसिन के स्‍थान पर प्रधानमंत्री बनी हैं। आपराधिक पृष्‍ठभूमि के एक व्‍यक्ति को कैबिनेट मंत्री के पद पर नियुक्‍त करने से जुडे मामले में संवैधानिक न्‍यायालय ने स्रेथा थाविसिन को इस महीने की 14 तारीख को पद से हटा दिया था।

पेतोंगतार्न शिनावात्रा, प्रधानमंत्री बनने वाली शिनावात्रा परिवार की चौथी सदस्‍य हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेतोंगतार्न शिनावात्रा को थाइलैंड की प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में उनके सफल कार्यकाल की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करने के लिए उत्सुक हैं।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

4 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

4 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

5 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

5 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

5 घंटे ago