भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने विकासशील और अल्‍प विकसित देशों के साथ सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधारों का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान आज न्यूयॉर्क में विकासशील और अल्‍प विकसित देशों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी की। डॉ. जयशंकर ने एकजुटता और सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से विकासशील और अल्‍प विकसित देशों के बीच परामर्श को प्रमुखता देने के लिए मौजूदा मंचों का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और समग्र बहुपक्षवाद में सुधारों पर भी प्रस्ताव रखा। डॉ. जयशंकर ने नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वैन वील से भेंट की और उनके साथ यूरोपीय रणनीतिक स्थिति तथा भारत के दृष्टिकोण पर गहन चर्चा की। विदेश मंत्री ने डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और डेनमार्क की अध्यक्षता में भारत-यूरोपीय संघ सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया। डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने मॉरीशस, मॉलदीव, श्रीलंका और लेसोथो के विदेश मंत्रियों के साथ भी बातचीत की।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

3 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago