विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज म्यांमा के विदेश मंत्री के साथ भारतीय सीमा पर म्यांमा में जारी हिंसा और अस्थिरता पर भारत की गहरी चिंता को लेकर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने आज म्यांमा के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री यू थान श्वे के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत इस स्थिति से निपटने में सभी हितधारकों को शामिल करने को इच्छुक है।
सोशल मीडिय़ा पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि वे विशेषरूप से नशीले पदार्थ, हथियारों की तस्करी और मानव तस्करी जैसी चुनौतियों को वरीयता देते हैं। उन्होंने मयावाडी में फंसे भारतीय नागरिकों की शीघ्र वापसी में सहयोग करने की इच्छा जताई। डॉ. जयशंकर ने देश में भारत की चल रही परियोजनाओं के लिए विश्वसनीय सुरक्षा संरक्षण पर भी बल दिया। डॉ. जयशंकर ने म्यांमा में लोकतंत्र की तत्काल वापसी की कामना की। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत किसी भी तरह की सहायता देने के लिए तैयार है।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…