विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के साथ वार्ता की
विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के साथ वार्ता की। डाक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता जल्दी ही लागू होगा जिससे संबंधों में नई गति आएगी। विदेश मंत्री ने बताया कि भारत और यूरोपीय संघ ने सुरक्षा और प्रतिरक्षा समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं।
डॉ जयशंकर ने कहा कि इस वर्ष जून में बुल्गारिया की उनकी यात्रा दोनों देशों के संबंधों को सुदृढ करने में सहायक रही है। आज हमें अपने संबंधों में हुई प्रगति का आकलन करने का अवसर मिला है। साथ ही यह व्यापार और निवेश से लेकर रक्षा, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष, पर्यटन और आवागमन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार करने का भी अवसर है।





