भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की बैठक में ब्राजील की सतत विकास पहलों की सराहना की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने जी20 की ब्राजील की अध्‍यक्षता के लिए भारत का पूर्ण समर्थन देने की बात दोहराई है। आज नई दिल्‍ली में भारत ब्राजील संयुक्‍त आयोग की नवीं बैठक में प्रारंभिक संबोधन में डॉ. जयशंकर ने न्‍यायपूर्ण विश्‍व व्‍यवस्‍था और पृथ्‍वी के सतत विकास के लिए ब्राजील की अनूठी पहलों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि भारत और ब्राजील के बीच 2006 में हुई महत्‍वपूर्ण साझेदारी पिछले कई वर्षों में विभिन्‍न क्षेत्रों तक पहुंची है।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि ब्राजील के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध रक्षा, अंतरिक्ष, सुरक्षा, व्‍यापार और निवेश समेत अनेक क्षेत्रों में मजबूत हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत को खुशी है ब्राजील में भारतीय संस्‍कृति कला और दर्शन के प्रति लोगों को रूझान बढ रहा है। डॉ. जयशंकर और ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो वीईएरा ने भारत ब्राजील संयुक्‍त आयोग की सह-अध्‍यक्षता की।

वर्तमान में ब्राजील जी-20 की अध्‍यक्षता कर रहा है। इस वर्ष 18 और 19 नवम्‍बर को जी-20 शिखर सम्‍मेलन रियो द जिनेरो में आयोजित किया जाएगा। भारत और ब्राजील के बीच साझा मूल्‍यों पर आधारित बहुआयामी संबंध हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार ब्राजील के विदेश मंत्री वीईएरा की यात्रा 2006 में स्‍थापित रणनीतिक साझेदारी को और सशक्‍त बनाने का एक अवसर प्रदान करती है। विदेश मंत्री वीईएरा की यह भारत यात्रा द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और विभिन्‍न क्षेत्रों में बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग की नई संभावनाएं तलाशने का भी अवसर है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

10 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

12 घंटे ago