Categories: भारत

पश्चिम बंगाल: मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कोलकाता में छात्र संगठनों का नबन्‍ना अभियान रैली शुरू

कोलकाता में छात्र संगठन नबन्‍ना अभियान रैली निकालने पर आमादा हैं। पुलिस ने रैली की मंजूरी प्रदान नहीं की है। फिर भी, छात्र संगठन-पश्चिम बंगाल छात्र समाज और संग्रामी जोथा मंच ने पुलिस की अनुमति के बिना रैली का आयोजन करने की घोषणा की है। उन्‍होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल की एक डॉक्‍टर के साथ कथित दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने दावा किया है कि उन्‍हें इस आशय की विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि शरारती तत्‍व प्रदर्शनकारियों के बीच मिलकर रैली के दौरान हिंसा और अव्‍यवस्‍था फैलायेंगे। राज्‍य सरकार ने बी एन एस एस की धारा- 163 के अंतर्गत नबन्‍ना के निकट पहले ही निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके अनुसार पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है।

कोलकाता पुलिस ने शहर की सड़कों पर छह हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये हैं। कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिए 19 स्‍थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं। विभिन्‍न स्‍थानों पर करीब 26 पुलिस उपायुक्त तैनात किये गए हैं। कई शैक्षणिक संस्‍थानों ने आज अवकाश की घोषणा की है अथवा ऑनलाइन कक्षा लगाने का फैसला किया है। राज्‍यपाल सी वी आनंद बोस ने राज्‍य सरकार से कहा है कि वे रैली को दबाने के लिए बल प्रयोग न करें।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

39 मिनट ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

42 मिनट ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

43 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

46 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

48 मिनट ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

5 घंटे ago