विदेश मंत्री सब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज उलानबातर में मंगोलिया के विदेश मंत्री बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चाओं में भारत-मंगोलिया रणनीतिक साझेदारी, मजबूती और संभावनाओं पर बात की गई है।
दोनों नेताओं ने विकास परियोजनाओं, क्षमता निर्माण, संस्कृति, शिक्षा, सुरक्षा और बहुपक्षीय मंचों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने खनन, स्वच्छ ऊर्जा और कृषि प्रसंस्करण में अवसरों पर भी चर्चा की।
अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, विदेश मंत्री जयशंकर दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, मंत्री विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ चर्चा करेंगे। वे गुरुवार को जेजू में आयोजित जेजू शांति और समृद्धि मंच में मुख्य भाषण भी देंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…