insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने मंगोलिया के विदेश मंत्री बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात की

विदेश मंत्री सब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज उलानबातर में मंगोलिया के विदेश मंत्री बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चाओं में भारत-मंगोलिया रणनीतिक साझेदारी, मजबूती और संभावनाओं पर बात की गई है।

दोनों नेताओं ने विकास परियोजनाओं, क्षमता निर्माण, संस्कृति, शिक्षा, सुरक्षा और बहुपक्षीय मंचों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने खनन, स्वच्छ ऊर्जा और कृषि प्रसंस्करण में अवसरों पर भी चर्चा की।

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, विदेश मंत्री जयशंकर दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, मंत्री विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ चर्चा करेंगे। वे गुरुवार को जेजू में आयोजित जेजू शांति और समृद्धि मंच में मुख्य भाषण भी देंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *