भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को संबोधित किया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को संबोधित किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि इस अवसर पर उन्होंने व्यापार, वित्त, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, संसाधन और संपर्क से प्रेरित समकालीन वैश्विक परिवर्तनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों के लिए मानसिकता में बदलाव एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। विदेश मंत्री ने बहुध्रुवीयता और रणनीतिक स्वायत्तता को बढ़ावा देने में भारत-फ्रांस साझेदारी के महत्व को भी रेखांकित किया।

एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। डॉ. जयशंकर ने समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर राष्ट्रपति मैक्रॉ के दृष्टिकोण और दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के प्रति उनके सकारात्मक विचारों की सराहना की।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

5 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

7 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

7 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

7 घंटे ago