विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने कल शाम अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद के विरूद्ध भारत की लक्षित और संतुलित कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत हमले को बढ़ावा देने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से सामना करेगा। उन्होंने कहा कि वे आतंकवाद से लड़ाई में अमरीका के भारत के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता की अत्यंत सराहना करते हैं।
डॉ. जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ टेलीकांफ्रेंस में आतंकवाद का मुकाबला करने में भारत की लक्षित और संतुलित कार्रवाई की चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा संघर्ष बढ़ाने के किसी भी प्रयास का माकूल जवाब दिया जाएगा।
डॉ. जयशंकर ने यूरोपीय संघ की विदेश कार्यों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास के साथ भी मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने इस दौरान संयम बरता है और संघर्ष बढ़ाने की किसी भी हरकत का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…