भारत

भारतीय सेना ने कल रात पश्चिमी सीमा पर पाकिस्‍तान द्वारा ड्रोन और अन्‍य हथियारों से किए गए हवाई हमलों का कड़ा जवाब दिया

भारतीय सशस्त्र बलों ने कल रात ड्रोन और अन्‍य हथियारों से उत्तरी और पश्चिमी शहरों को निशाना बनाने के पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल कर दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने कहा कि संघर्षविराम के इन उल्‍लंघनों का माकूल जवाब दिया जाएगा। सेना ने कहा कि वह देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सेना ने कहा कि सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा। मुख्‍यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के स्थानों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। हालाँकि, भारतीय सशस्त्र बलों ने हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया, और किसी भी जान के नुकसान की सूचना नहीं है।

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा ने कहा कि पाकिस्‍तान ने भारत के विरूद्ध भ्रामक दुष्‍प्रचार का अभियान शुरू किया है। उन्‍होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

बढते तनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा की स्थिति का जायजा लेने के लिए सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशकों के साथ बात की। उन्‍होंने हवाई अड्डे की सुरक्षा के संबंध में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशकों के साथ भी चर्चा की।

इस बीच कल विशेष संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि तनाव बढाने का भारत का कोई इरादा नहीं है और पाकिस्‍तान में केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया है। उन्‍होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला ही तनाव बढाने की कार्रवाई थी और भारत ने केवल उसका जवाब ही दिया है।

संवाददाता सम्‍मेलन में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारतीय सशस्‍त्र बलों ने कल पाकिस्‍तान में कई स्‍थानों पर एयर डिफेंस रडारों और सिस्‍टम को निशाना बनाया और लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया।

विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह ने दोहराया कि भारत केवल इसी शर्त पर तनाव न बढाने के लिए प्रतिबद्ध है कि पाकिस्‍तान उसका सम्‍मान करे।

Editor

Recent Posts

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सहकारी संघवाद और विधिक सुधारों पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारतीय विधि आयोग…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

1 घंटा ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की…

5 घंटे ago