भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो गई है। इस दौरान उन्‍होंने संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद-बिन-जायद-अल-नहयान से भेंट की और उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का व्‍यक्तिगत संदेश सौंपा। दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सहयोग, व्‍यापार बढ़ाने और व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी मजबूत करने पर चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर ने संयुक्‍त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्‍दुल्‍ला-बिन-जायद-अल-नहयान से भी अलग से बाातचीत की। मुख्‍य रूप से क्षेत्रीय स्थिरता तथा पश्चिम एशिया संघर्ष और भारतीयों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों पर चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर की यह यात्रा खाड़ी देशों से ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के राजनयिक प्रयासों के तहत है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

23 मिनट ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

2 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

19 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

20 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

20 घंटे ago