राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड डायर द्वारा बेरहमी से मारे गए सैकड़ों निर्दोषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। आज राष्ट्र उन सैकड़ों निर्दोष लोगों को भी याद करता है, जिनकी वर्ष 1919 में जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी डायर द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। निर्दोषों की उस हत्या ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को और अधिक प्रज्वलित कर दिया था। जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट, आज उन शहीदों की स्मृति में 107वां शहादत दिवस मना रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 1919 में आज के ही दिन जलियावाला बाग में शहीद होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस घटना ने देशवासियों में नई चेतना और स्वतंत्रता के लिए दृढ़ संकल्प का संचार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा इन शहीदों के प्रति कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश भक्ति की यह भावना हर एक देशवासी में राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण और निष्ठा का संचार करेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका बलिदान जनता के अदम्य साहस का सशक्त प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा प्रदर्शित साहस और दृढ़ संकल्प आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया में कहा कि 1919 में इसी दिन जलियांवाला बाग में जब शांतिपूर्ण सभा में उपस्थित निहत्थे देशवासियों पर गोलियों की बौछार की गई। इस घटना से ब्रिटिश शासन का अमानवीय चेहरा उजागर हुआ। उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस घटना ने भगत सिंह और उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों के हृदयों में स्वतंत्रता की ज्वाला को और प्रज्वलित कर दिया। अमित शाह ने इस घटना को एक ऐतिहासिक मोड़ बताया, जिससे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांति की भावना को और अधिक गति मिली।
विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक चुनौतियों, जलवायु संबंधी आपदाओं और…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ‘भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे’- आई एम ई सी का…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय…
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण…
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।…
केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संसद…